{"_id":"57ffea074f1c1bc67b290219","slug":"youth-killed-in-road-accidents-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर क्षेत्र में गुरुवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर गांव निवासी बृजेश सिंह (45) गडिया गांव में किसी वकील से मिलकर साइकल से घर लौट रहे थे। वह गोविंददासपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। उधर मछलीशहर इलाके में दो तीन अलग अलग दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पंवारा थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी अनिल गौतम (28) अपनी पत्नी रेनू देवी (24) और दो वर्षीय पुत्र यश के साथ बाइक से मछलीशहर आ रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह श्रीनेतगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गय। जहां पति पत्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि बालक को मामूली चोट आई थी।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के पूराफगुइ गांव निवासी अमर बहादुर चौहान (24) माखन सिंह चौहान(19) बुधवार की रात करीब 11 बजे बाइक से भरत मिलाप देखने मछलीशहर आ रहे थे। वह जैसे ही मुंगरा चौराहे के निकट पहुंचे तभी पीछे से अज्ञात वाहन से धक्का लग गया। दोनों घायल हो गए। कौरहा गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश यादव भी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।