फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed by beating with stick in land dispute

भूमि विवाद में लाठी से पीटकर युवक की की हत्या, महिला समेत दो घायल

Sun, 20 Jun 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by beating with stick in land dispute
थाना क्षेत्र के लतहरिया गांव में भूमि विवाद में शनिवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव में आई एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया और घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की तो भीड़ ने शव को हाथ लगाने से रोक दिया है। मौके पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह और सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई है।
विज्ञापन

लतरहिया गांव निवासी रामआसरे पटेल (40) और पड़ोसी गांव पकड़ी निवासी राजेश प्रजापति के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम को पांच बजे राम आसरे पटेल अपने कच्चे मकान को बारिश से बचाने के लिए उसपर पॉलिथीन फैला रहे थे। इसकी जानकारी राजेश प्रजापति को हुई तो वह अपने परिजनों के साथ लतहरिया पहुंच गया। मकान पर पॉलिथीन फैलाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे के हमले में राम आसरे पटेल के सिर में गंभीर चोट लगी, वह वहीं पर गिर पड़े। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामआसरे के भाई राम अचल (35) व उनकी मां बबना देवी (70) घायल हो र्गइं। राम आसरे की मौत की खबर सुनते ही गुस्साए लोग राजेश प्रजापति के दरवाजे पर पहुंच गए और घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दी। लोग आरोपी के घर के सामने ही शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। सूचना पर सीओ अतर सिंह और सर्किल के कई अन्य थानों की भी फोर्स मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी थी। पीड़ित परिवार के लोग उच्चाधिकारी के मौके पर आने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ अतर सिंह का कहना है पीड़ित परिवार से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed