फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured by bullet fired at wedding procession

Jaunpur News: बरात में चली गोली से युवक घायल

Sat, 16 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by bullet fired at wedding procession
कोतवाली के अहरोला पड़ाव गांव के पास बरात में चली गोली से युवक घायल हो गया। घटना को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है। अब तक मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मुन्ना यादव समेत तीन गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने जेसीज चौक से असलहा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अक्खनसराय गांव निवासी किशन लाल श्रीरामपुर रोड पर परिवार के साथ रहता है। उसकी शादी खुटहन थानाक्षेत्र के उदईपुर डीपी निवासी कपिल देव की पुत्री गुड़िया से नगर के एक मैरिज लॉन से होनी थी। बरात बृहस्पतिवार की रात 10 बजे घर से निकलकर डीजे के साथ एक गार्डेन के लिए रवाना हुई। बरात में उसरा भांदी निवासी अतुल यादव अपने दोस्त सुमित कुमार के घर हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था। बरात में ठकठौलिया निवासी विनय कुमार उर्फ छोटू यादव भी आया था। विनय और अतुल के परिवार के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी को लेकर विनय कुमार अपने भाई भावेश यादव, अभिषेक उर्फ मुन्ना यादव, अवनीश यादव व अभिनव खटीक के साथ आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा।ज्योंही बरात वहां से गुजरी बराती अतुल यादव को मारने-पीटने लगे। भीड़ देख अतुल अपनी बाइक से भागने लगा। उसे भागते देख आरोपित अभिषेक उर्फ मुन्ना ने असलहे से अतुल पर गोली चला दी। जो बरात में आए अख्खन सराय निवासी राम अवध (40) के बाएं पैर में जा लगी। सीएचसी से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या व अपहरण से संबंधित धाराओं में विनय कुमार उर्फ छोटू यादव, भावेश यादव, अभिषेक उर्फ मुन्ना यादव, अवनीश यादव व अभिनव खटिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। बृहस्पतिवार की देर रात तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर असलहा बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed