{"_id":"6117c3338ebc3ee04d29d9c7","slug":"youth-dies-woman-injured-after-being-hit-by-trailer-jaunpur-news-vns606018075","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला घायल
विज्ञापन
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक सवार की उसके चपेट में आने से मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
लाइन बाजार थाना अंतर्गत मदारपुर गांव निवासी राकेश गुप्ता (22) अपने साथ पड़ोस की पूजा सरोज को बाइक पर बैठा कर बेलवा बाजार किसी कार्य से जा रहा था। वह जैसे ही सोईथा गांव के पास पहुंचा था, तभी वह जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रही ट्रेलर को ओवरटेक करते समय उसके चपेट में आ गया, जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने राकेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पूजा की हालत गंभीर देखते हुए को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाल मुन्ना राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया, जबकि घायल महिला की इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ट्रेलर सहित चालक की तलाश की जा रही है। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था।