फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies, one injured in road accident

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, one injured in road accident
बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार को दोपहर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के निबियाडाड़ी नैपुरा गांव निवासी अमित कुमार नागर (25) पुत्र सुभाष नागर अपने बड़े भाई अरुण नागर की ससुराल बक्शा थानाक्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गया था। वह कोहड़े सुल्तानपुर गांव निवासी आशीष कुमार नागर पुत्र राजेश कुमार नागर के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। बाजार में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत मौत हो गई। मृतक अमित तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा है। भाइयों में पहले नंबर पर मनोज नागर (30) और दूसरे नंबर पर अरुण नागर (27) हैं। दो भाई और दो बहनों रिंकी और रेखा की शादी हो चुकी है। अमित नागर की शादी नहीं हुई है। अमित अपने पिता सुभाष नागर के साथ मुंबई में रहकर व्यवसाय करता था। तीन माह पूर्व वह मुंबई से घर आया था। अमित की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed