फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to electrocution

Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 31 Jul 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
क्षेत्र के रूधौली गांव में सोमवार को पशुशाला की सफाई कर रहे राइस मिल संचालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। राकेश कुमार गुप्ता (36) पुत्र श्याम देव गुप्ता निवासी रूधौली की गांव में राइस मिल और पशु शाला है। रोज की भांति राकेश कुमार सोमवार को अपनी राइस मिल के पीछे स्थित पशुशाला की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान लोहे के खंभे के संपर्क में आ गए। खंभे में करंट उतर रहा था। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक राकेश कुमार ग्राम प्रधान राजेश कुमार गुप्ता के भाई हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया करंट से युवक के मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed