फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to electric shock while decorating Durga Puja pandal

Jaunpur News: दुर्गा पूजा पंडाल सजाते समय करंट से युवक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while decorating Durga Puja pandal
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल सजाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव की गुप्ता बस्ती में नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा था। रात दस बजे गांव के ही संजय गुप्त ऊर्फ काजू (30) पंडाल को सजा रहा था। इसी दौरान वह किसी कटे हुए तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रुप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

करंट लगने से हुई संजय की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। वह शादी विवाह में पंडाल सजाकर या फिर कैटरिंग का काम कर पूरे परिवार का खर्च उठाता था। उसकी मौत से जहां मां उर्मिला के बुढ़ापे की लाठी टूट गई तो पत्नी रेनू की पहाड़ जैसी जिंदगी अब किसके भरोसे कटेगी। यही सोचकर वह बिलखती रही। है। बड़ा पुत्र पांच वर्षीय राजन व ढाई वर्षीय पतरा भी सिसकते रहे। पास पड़ोस के लोग उन्हें सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed