{"_id":"5ed53bd38ebc3e906c6efc48","slug":"youth-dies-after-falling-from-bike-jaunpur-news-vns527858481","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
बाइक से गिरकर युवक की मौत
- नेवढ़िया थाना क्षेत्र के डेड़ारपुर मोड़ की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के डेड़ारपुर मोड़ के पास रविवार की रात बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र के बर्राह गांव निवासी अनिल सिंह उर्फ बेचू (34) मुर्गी पालन का काम करते थे। रविवार की रात वह बाइक से सितमसराय गए हुए थे। लौटते समय डेड़ारपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़े। हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें पास के निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय राय ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण सिर में चोट आई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
---
ड्यूटी में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनिहर में जमीन संबंधी विवाद में पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग के मामले में ढुलमुल रवैया अपनाना सर्की चौकी इंचार्ज मोरध्वज दुबे को भारी पड़ गया है। एसपी अशोक कुमार ने सोमवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह राजनारायण चौरसिया को सर्की चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पूर्व सैनिक मुन्नीलाल व धनंजय यादव के बीच एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। करीब 20 दिन पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। शनिवार को फिर इसी विवाद में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। चौकी पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की बजाए लापरवाही बरती। इससे एसपी खासे नाराज थे।
विज्ञापन
---
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, कई हिरासत में
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीगंज बाजार में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद करने वाले दोनों के अलग-अलग वर्ग का होने केे कारण हरकत में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से 13 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मेहंदीगंज बाजार में मकसूद अहमद व संजय जायसवाल के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। सोमवार को नाली में पानी बहाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। गाली गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एएसआई सुरेंद्र कुमार दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। उन पर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई।