फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after being hit by uncontrollable truck in Jaunpur

बेकाबू ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by uncontrollable truck in Jaunpur
जलालपुर। जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर थाना क्षेत्र के बिबनमऊ में सोमवार की रात बेेकाबू ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इसी मार्ग पर असबरनपुर के पास बाइक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायलस हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर निवासी सर्वेश सिंह (28) फूलपुर स्थित किसी कंपनी में काम करते थे। रोज की भांति काम खत्म कर वह घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके रिश्तेदार सुनील सिंह भी पीछे बैठे थे। जलालपुर बाईपास मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जलालपुर पीएचसी पहुंचाया गया, जहां सर्वेश सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सर्वेश की मौत हो गई। घायल सुनील सिंह का इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई आदेश सिंह ने मंगलवार को तहरीर दी है। उधर, असबरनपुर गांव के पास साइकिल से फूलपुर फैक्ट्री में काम करने जा रहे अजय कुमार गौड़ निवासी कुसिया बहरिया को बाइक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी जलालपुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed