फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth burnt alive dead in field near home jaunpur

यूपी: घर के पास खेत में जिंदा जला युवक, उपचार के दौरान मौत

Thu, 01 Apr 2021 01:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Apr 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Youth burnt alive dead in field near home jaunpur
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में संदिग्ध हाल में झुलसने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायरूस्तम गांव निवासी सुजीत गुप्ता(25) पुत्र रमाशंकर गुप्ता अविवाहित था। वह सरोखनपुर में चाय-पान की दुकान चलाता था। बुधवार को पूरे दिन दुकान बंदकर वह घर पर ही रहा। शाम करीब सात बजे घर से बाहर निकला।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे परिजनों ने भोजन के लिए फोन किया तो सुजीत ने 10 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। रात 12 बजे के करीब घर से 500 मीटर दूर एक खेत में आग के लपटों से घिरा एक युवक दिखाई पड़ा तो लोग घटनास्थल की तरफ भागे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक बुरी तरह से झुलस चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए झुलसे युवक को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

युवक ने खेत में खुद को आग लगाई या फिर किसी ने घटना को अंजाम दिया, स्पष्ट नहीं हो सका है। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों व गांव मे कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed