फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth beaten up over dog dispute, FIR lodged

Jaunpur News: कुत्ते के विवाद में युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 14 May 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up over dog dispute, FIR lodged
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बोड़सर खुर्द गांव में कुत्ते के झपटा मारने पर विवाद हो गया। डेयरी से दूध देकर घर लौट रहे युवक की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने चंदवक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार शाम लगभग सात बजे वह साइकिल से डेयरी पर दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान गांव में मनीष कुमार सिंह की पत्नी अन्य महिलाओं के साथ सड़क पर खड़ी होकर बातचीत कर रही थीं। उनके साथ मौजूद कुत्ता अचानक झपटा, इससे वह साइकिल सहित गिर पड़े। विरोध करने पर मनीष सिंह की पत्नी उनसे उलझ गईं। इसके बाद वह डेयरी पर दूध देने चले गए। दूध देकर घर लौटते समय मनीष सिंह के पुत्र उत्तम सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ रास्ते में उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने लात-घूंसों से मारा-पीटा तथा हाथ में पंच पहनकर हमला किया, जिससे उनकी आंख सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed