फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   youth beaten up in jaunpur by miscreants while going for hair cutting accused of blowing dust

जौनपुर: बाइक से बाल कटाने जा रहा था युवक, धूल उड़ाने का आरोप लगा मनबढ़ों ने पीटकर किया अचेत

Sat, 11 Dec 2021 08:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के गुलरा गांव निवासी युवक को शनिवार सुबह लगभग मनबढ़ों ने लाठी-डंडा से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान की भीख मांगते हुए युवक गिड़गिड़ाता रहा और हमलावर उसे बेहोश हो जाने तक पीटते रहे। 

विज्ञापन
youth beaten up in jaunpur by miscreants while going for hair cutting accused of blowing dust
धूल उड़ाने का आरोप लगा मनबढ़ों ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक से बाल कटाने के लिए बाजार जा रहे युवक पर धूल उड़ाने का आरोप लगाकर मनबढ़ों ने बुरी तरह से पीटा। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया तो मनबढ़ मौके से फरार हो गए। मनबढ़ों ने युवक को बचाने गए एक अन्य व्यक्ति को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर गांव के लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें 11 लोगों को नामजद कर आरोपित किया है।
विज्ञापन


पहले दी गालियां फिर शुरू की पिटाई
मनबढ़ों की पिटाई से घायल युवक मो. आसिफ (20) पुत्र फिरोज अहमद जौनपुर जिले के खुटहन थाने के गुलरा गांव का निवासी है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह बाल कटवाने के लिए बाइक से गौसपीर दरगाह पहुंचा। इस दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उस पर बाइक से धूल उड़ाने का आरोप लगाते गालियां देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीचबचाव करने आए युवक पर भी हमला

आसिफ के विरोध करने पर मनबढ़ ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान मनबढ़ के पांच से छह साथी भी वहां पहुंच गए। सभी मिलकर आसिफ पर लाठी-डंडे से टूट पड़े। इस दौरान युवक जान बचाने की दुहाई देता रहा, लेकिन मनबढ़ उसकी पिटाई तबतक करते रहे जबतक वह बेहोश नहीं हो गया।

इस दौरान आसिफ को बचाने के लिए पहुंचे मोहम्मद आरिफ पुत्र सलाउद्दीन को भी मनबढ़ों ने मार पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आरिफ जान बचाने के लिए वहां से भाग गया। आरिफ ने बताया कि मनबढ़ों ने इस रास्ते आने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर युवक के परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
 

बाद में परिवार के सदस्य गांव के सैकड़ों लोगों के साथ थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहरीर में 11 लोगों को नामजद कर आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष खुटहन अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed