फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth beaten up, case filed against three named and one unknown

Jaunpur News: युवक की पिटाई, तीन नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 19 Nov 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up, case filed against three named and one unknown
क्षेत्र के रईया गुलजारगंज बाजार के समीप रविवार देर शाम मनबढों ने एक बाइक सवार को पीटकर घायल कर दिया। उलाहना देने गए स्कार्पियो सवार पीड़ित के परिजनों से भी मनबढ़ों ने मारपीट की तथा उनकी स्कॉर्पियो का कांच तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सोमवार को चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी अभिषेक मिश्र (25) ने थाने में तहरीर दी कि वह रविवार शाम बाइक से गुलजारगंज बाजार सब्जी खरीदने गया था। घर वापस लौटते समय रास्ते में सुरतासापुर गांव के समीप टोनी यादव, दीपक यादव, विपिन यादव व अन्य लोग उसे रोक कर अकारण ही जबरन लात मार कर बाइक गिरा दिए। स्थानीय लोगों के बीच- बचाव करने पर वह वहां से घर की ओर आगे बढ़ कर अपने बड़े भाई अभिमन्यु मिश्र (28) को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी तो वे अपनी स्कॉर्पियो से परिवार के बृजेश व ऋषभ के साथ मौके पर उलाहना देने पहुंचे जिस पर वहां उपस्थित दस से बारह की संख्या में मनबढ़ों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई की तथा स्कार्पियो का कांच तोड़ दिए। मारपीट के दौरान बड़े भाई की सोने की चैन व ब्रेसलेट भी कहीं टूट कर गिर गया। थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मनबढ़ों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed