{"_id":"693f01129a88853588067664","slug":"young-mans-throat-cut-after-being-hit-by-a-chinese-boat-eight-stitches-required-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-146131-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक का गला कटा, आठ टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक का गला कटा, आठ टांके लगे
Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
चीन के मांझे से जख्मी सोल्जर यादव। सोशल मीडिया
जौनपुर। प्रशासन की सख्ती के बाद भी चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक नहीं लग पा रही है। पिछले दिनों चीनी मंझे की चपेट में आने से शिक्षक की मौत की घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि शनिवार को चीनी मंझे की चपेट में आने से एक युवक का गला कट गया।
ईशापुर निवासी सोल्जर यादव (22) की शादी 30 नवंबर को हुई थी। वह शनिवार को पत्नी के साथ बाइक से शीतला धाम चौकिया में दर्शन करने गए थे। वहां से पत्नी को मायके छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के ईशापुर पत्थर वाली गली नंबर तीन में पहुंचे थे कि चीनी मंझे की चपेट में आने से उनका गला कट गया।
इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सोल्जर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता संतोष के मुताबिक जिला अस्पताल में बेटा भर्ती है। उसे आठ टांके लगे हैं। अब हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
--
शहर कोतवाली क्षेत्र उमरपुर निवासी में संदीप त्रिपाठी (45) फतेहगंज स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य थे। वह बुधवार की सुबह अपनी इकलौती बेटी मन्नत (6) को स्कूल छोड़ने के बाद स्कूटी वापस घर आ रहे थे। शास्त्री ब्रिज (नये पुल) पर चीन के मांझे से गला कट गया जिससे उनकी मौत हो गई।
-- -
उमरपुर के ही पूर्व सभासद मनीष अस्थाना भी अपनी बेटी मैथिली अस्थाना को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट गए थे। शास्त्री ब्रिज (नये पुल) पर चीन के मांझे से उनका अंगूठा कट गया था।
--
सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र गौतम के छोटे भाई और बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी राजन गौतम (22) की शुक्रवार की शाम पाली बाजार के समीप चीन के प्रतिबंधित मांझे से गला रेत उठा। वह रिश्तेदारी से वापस बाइक से घर आ रहे थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 30 टांगे लगे।
-- -
नगर के पकड़ी गोदाम निवासी अमन अंसारी (22) अपनी छत पर खड़े थे। चीन के मांझे से उनकी उंगली पर घिसटते निकल गई, जब तक वह कुछ समझ पाते तब उनकी दाहिनी उंगली का काफी हिस्सा कट गया।
-- --
साहबगंज निवासी विक्की कुमार गुप्त (25) बाइक से सिनेमा गली की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक लटक रहे चीन के मांझे में उनका पैर उलझ गया, जिससे उनका पैर गहराई से कट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
--
गुड़हाई निवासी राजीव कुमार गुप्ता (45) बाइक से नईगंज स्थित अपनी दुकान की ओर कटरा होते हुए प्रतापगढ़ मार्ग से सिनेमा गली होते हुए जा रहे थे, तभी सिनेमा गली में चीन का प्रतिबंधित मांझा उनके सिर और चेहरे में फंस गया। मांझे की धार से उनके चेहरे पर गहरा कट लग गया।