फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man was planning marriage after living in live-in, girlfriend stopped him

Jaunpur News: लिव इन में रहने के बाद युवक रचा रहा था शादी, प्रेमिका ने रुकवाई

Fri, 08 Dec 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young man was planning marriage after living in live-in, girlfriend stopped him
केराकत। फेसबुक पर हुआ प्यार तो दो बच्चों की मां घर से भागकर प्रेमी की पास पहुंच गई। चार साल प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही, जिसके बाद प्रेमी शादी करने घर आया। शादी की भनक लगते ही प्रेमिका भी पहुंच गई। थाने पर शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मंदिर में विवाह करने गए दूल्हे को हिरासत में ले लिया। थाना में अभी तक दोनों पक्षों की पंचायत चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक जबलपुर में रहता हैं। फेसबुक पर उसकी दोस्ती रांची की रहने वाली महिला से हुई। प्यार परवान चढ़ते ही महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर जबलपुर पहुंच गई और युवक के साथ लिव इन में रहने लगी। चार साल रहने के बाद वह एक दिन घर से गायब हो गई। कुछ दिनों बाद वह वापस आई तो युवक वहां नहीं मिला। युवक यानी प्रेमी घर चला आया था और शादी की तैयारी में जुटा था। बीते सात दिसंबर को उसकी शादी थी। वह शादी करने जौनपुर स्थित एक मंदिर में था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका थाने पहुंची और खुद को प्रेमी की पत्नी बताते हुए थाने में तहरीर दी और कहा कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। शिकायत पर पुलिस मंदिर पंहुची जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। थाने में दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत चल रही है। इस बाबत उपनिरीक्षक जुगल किशोर राय ने बताया कि महिला युवक की पत्नी होने का दावा कर रही है लेकिन युवक इस बात को नकार रहा है, न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed