{"_id":"5e0f877b8ebc3e87a023592e","slug":"young-man-killed-with-a-stick-in-dispute-of-transaction-jaunpur-news-vns5032101195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में डंडे से वारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में डंडे से वारकर युवक की हत्या
विज्ञापन
खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतक फजल की रोते बिलखते परिजन
- फोटो : JAUNPUR
लेन-देन के विवाद में लाठी से वारकर युवक की हत्या
- खेतासराय क्षेत्र के चकगयासपुर गांव की घटना
- मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खेतासराय (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के चकगयासपुर गांव के बगीचे में गुरुवार की रात लेनदेन के विवाद में एक युवक ने लाठी से वार कर अपने साथी की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
खुटहन थाने के पिलकिछा गांव के हरिका पूरा निवासी इश्तेयार उर्फ फजल (35) पुत्र मिट्ठू खेतासराय थाना क्षेत्र के सुंबुलपुर निवासी इरफान कुरैशी (28) के साथ पशुओं की खरीद-बिक्री करता था। गुरुवार शाम फजल सुंबलपुर गांव में इरफान के घर पहुंचा। इरफान ने घर से दूर चकगयासपुर गांव के बगीचे में भोजन की व्यवस्था की थी। बताते हैं कि खाने-पीने के बाद रात एक बजे के करीब रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इरफान ने फजल के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस के मुताबिक इरफान ने ही रात में फोन कर फजल के घर वालों को इसकी सूचना दी। घरवालें पहुंचे तो इरफान फरार हो चुका था। घायल फजल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एएसपी डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर इरफान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।