फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man killed in a road accident, six injured

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, छह घायल 

Mon, 11 Jul 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in a road accident, six injured
पवारा थाने के पास खड़ी ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियों।
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर पवारा थाना क्षेत्र के टोलटैक्स बूथ के निकट शनिवार की रात एक स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मछलीशहर कस्बे के कुछ युवक इलाहाबाद के फनगांव स्थित वाटर पार्क घूमने गए थे। वे सभी स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। रात में करीब 10 बजे पवारा के पास स्थित टोलटैक्स के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले से खड़ी ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन


उसमें सवार  राशिद अहमद (25) पुत्र मुनीर अहमद निवासी मछलीशहर की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि सैयदबाड़ा निवासी दिलशाद( (28), शेबू(21), अर्शी(25), शाहनवाज (28),   रफान(24), सद्दाम (22) घायल हो गए। गाड़ी दिलशाद चला रहे थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सतहरिया लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहॉ उनकी हालत गम्भीर देख डाक्टर ने सभी को  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed