फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man injured with knife for asking to delete photo

Jaunpur News: फोटो डिलीट करने की बात पर चाकू से युवक को किया घायल

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Young man injured with knife for asking to delete photo
सरपतहां थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक सिलाई केंद्र पर फोटो डिलीट करने की बात पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। चाकू युवक के सिर पर लगने से वह घायल हो गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस मामले में मेडिकल कराते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। चर्चा है कि सिलाई केंद्र पर सिलाई सीखने आने वाली युवतियों का, मकान मालिक का लड़का मोबाइल से फोटो खींच लेता था। जब इसकी शिकायत युवतियों ने केंद्र संचालिका से की तो संचालिका ने अपने भाई से यह बताया। जिस पर बुधवार शाम केंद्र बंद होने के समय उसका भाई आकर मकान मालिक के लड़के की मोबाइल देखने और फोटो डिलीट करने की बात करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मकान मालिक के लड़के ने चाकू से केंद्र संचालिका के भाई के सिर पर वार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। दोनों का सीएचसी पर मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने चाकूबाजी की घटना से इनकार किया। कहा दो लोगों के बीच ईंट, पत्थर चला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed