फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   young man from Bhadohi chased and shot by bike borne miscreants in jaunpur

Jaunpur: बहन के घर से लौट रहे भदोही के युवक को बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 10:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jun 2023 10:27 PM IST
सार

जौनपुर के मिसिरपुर गांव स्थित बहन के घर से भदोही लौट रहे सुशील कुमार पांडेय (40) पर जफराबाद क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। एक गोली सुशील के पैर में लगी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
young man from Bhadohi chased and shot by bike borne miscreants in jaunpur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र में बाईपास रोड पर गोंडा गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने अकेले बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित जगन्नापुर गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय (40) अपनी बहन के यहां जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में करीब चार दिन पहले आए थे। सुशील के भांजे ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर आए चार लोगों ने गोली चला दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्लैकमेल कर विवाहिता को रिश्तेदार के फार्महाऊस पर बुलाया, दुष्कर्म किया, फिर वीडियो पति को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से मिले तीन खोखे

गोली सुशील के पैर में लगी है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, मौके से तीन खोखे भी बरामद हुए हैं।

इस मामले में जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों का नाम भी बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed