फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man dies from electric shock while making a fan

Jaunpur News: पंखा बनाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 13 Oct 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Young man dies from electric shock while making a fan
पंखा बनाते समय करंट लगने से अनित पटेल की मौत के बाद रोती पत्नी बिंदू देवी। संवाद
बरसठी। रसुलहा (डाढ़ा) हुलास गांव में मंगलवार की दोपहर में पंखा बनाते समय करंट लगने से अनिल पटेल (30) की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी अनिल पटेल अपने घर पर दोपहर में पंखा बना रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अनिल दो भाइयों में बड़े थे। अनिल का दो साल का बेटा शिवांस है। पत्नी बिंदु देवी पति के मौत की सूचना से बेहोश हो जा रही हैं। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article