फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man dies after falling from local train in Mumbai, body brought to village after four days

Jaunpur News: मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, चार दिन गांव लाया गया शव

Thu, 06 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after falling from local train in Mumbai, body brought to village after four days
थानागद्दी- मुंबई में ट्रेनः मृतक शिवम उपाध्याय की फाईल फोटो। परिजन
थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र के मई गांव के शिवम उपाध्याय (28) की मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौत के चार दिन बाद मंगलवार की रात में उनका शव गांव लाया गया। बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया। पिता दिनेश उपाध्याय ने बताया कि उनका बेटा शिवम उपाध्याय (28) मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को वह एक लोकल ट्रेन से बांद्रा टर्मिनल से भाईखला स्टेशन जाने के लिए सवार था। इसी दौरान शिवम चलती ट्रेन से गिर गया। घटना के बाद आरपीएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और हाथ में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। शिवम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी तीनों बहनों का विवाह हो चुका है। पिता दिनेश उपाध्याय कानपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed