{"_id":"66831e7049879dea3b0cbcc8","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-jcb-while-returning-from-in-laws-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-118100-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ससुराल से लौटते समय जेसीबी के धक्के से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ससुराल से लौटते समय जेसीबी के धक्के से युवक की मौत
विज्ञापन
रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर स्थित मिर्जापुर गांव के निकट जेसीबी के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वह ससुराल से पत्नी का पैनकार्ड लेकर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जेसीबी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी रविंद्र कुमार पाल (31) रविवार रात मुंगरा बादशाहपुर स्थित अपने ससुराल पत्नी का पैन कार्ड लेने गया था। पैन कार्ड लेकर वह घर लौट रहा था। जौनपुर-रायबरेली हाइवे स्थित मिर्जापुर गांव के समीप शैलपुत्री पेट्रोल टंकी के सामने विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही जेसीबी असंतुलित होकर उसकी बाइक से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
रविंद्र का विवाह छः वर्ष पहले मुंगरा बादशाहपुर नगर की मोनी पाल के साथ हुआ था। उसकी तीन साल की पुत्री है। पत्नी इस समय गर्भवती भी है। रविंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।रविंद्र मुंबई में फर्नीचर का कार्य करता था और अभी कुछ दिन पहले ही घर आया था। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद फरार जेसीबी और चालक को पुलिस ने पीछा कर घाटमपुर गांव के निकट हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।