फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   young man died by hanging himself in Jaunpur

UP: चाय पीने के लिए भाई को जगाने पहुंची बहन, कमरे के अंदर का नजारा देख निकल गई चीख; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 24 Dec 2024 10:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Dec 2024 10:12 AM IST
सार

जौनपुर जिले के जफराबाद कस्बे के नासही मोहल्ले में मंगलवार की सुबह हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक शख्स ने कमरे में फंदा लगाकर खुद को मौत के हवाले कर दिया। वह रात में खाने के बाद कमरे में सोने के लिए गया था। 

विज्ञापन
young man died by hanging himself in Jaunpur
घटनास्थल पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जफराबाद कस्बे के नासही मोहल्ले में एक 32 वर्षीय शख्स ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कस्बे के नासही मोहल्ले निवासी मनोज कुमार सोनी उर्फ बबलू पुत्र स्व. ओमप्रकाश सेठ सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसकी छोटी बहन पूजा जब उसे चाय देने के लिए जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपनी मां उषा देवी और अपने भाई दुर्गेश सेठ को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

 
दरवाजा खुलते ही मची चीख- पुकार
काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से नहीं खुला। इसी बीच पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। इस दौरान अनहोनी की आशंका में दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो देखा कि मनोज का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। यह देख सभी के होश उड़ गए। घरवालों में चीख- पुकार मच गई। इसी बीच पुलिस भी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले पत्नी को मायके पहुंचाने गया था शख्स
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन पहले ही युवक अपनी पत्नी मान्यता वर्मा को छोड़ने शाहगंज अपनी ससुराल गया था और सोमवार की शाम को ही ससुराल से लौटा था। मृतक के तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव का कहना है कि मृतक के छोटे भाई दुर्गेश से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed