{"_id":"65f88a372db1a7161803bf0b","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-547927-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की देर शाम एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहरा मच गया। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आशीष कुमार (22) पुत्र संतोष कुमार सोमवार की देर शाम बिना कुछ बताए घर से निकला था।
कुछ देर बाद वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचा। शाम आठ बजे के करीब वाराणसी की तरफ से फैजाबाद की तरफ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने अचानक कूद गया।
घर वालों को सूचना मिली कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बाबत थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। शव के पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच भी की जा रही है।