फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young advocate hanged himself after a dispute with his wife.

पत्नी से विवाद के बाद युवा अधिवक्ता फांसी लगाकर दी जान ...

Fri, 30 Jul 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Young advocate hanged himself after a dispute with his wife.
अब्बोपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवा अधिवक्ता ने पत्नी से विवाद के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट और मोबाइल मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अब्बोपुर गांव के संतोष कुमार बिंद (30) पुत्र बंशूराम बिंद दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता थे। मां शीतला देवी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह संतोष बिस्तर से उठकर बाहर टहलकर वापस लौटे। इस बीच अपनी मोबाइल पर किसी से लगातार बात करते रहे। बात करते वह घर के दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चले गए। जिसके बाद उनकी मां चाय लेकर कमरे के बाहर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई आवाज लगाने पर कमरा अंदर से नहीं खुला तो बगल में एक मोबाइल टावर पर रहने वाले कर्मचारी को बुलाया। दरवाजा तोड़ा गया तो स्टूल के सहारे साड़ी के फंदे से संतोष का शव लटकता मिला। जिसकी सूचना पर लोग जुट गए। लोगों ने शव को नीचे उतारा गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके से पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट और मोबाइल मिला। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में युवक ने फांसी लगा ली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट और मोबाइल कब्जे में लिया गया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। मां शीतला देवी ने बताया बृहस्पतिवार को संतोष कुमार बिंद के साले और ससुर उसके घर अब्बोपुर आए थे। पति-पत्नी के विवाद को लेकर उनके साले के बीच काफी गरमागरमी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि संतोष के ससुर अपनी बेटी नीरा को अपने साथ लेकर मायके चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed