फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   You will have to pay a fee for morning and evening walks in Lohia Park, ID card will also be made

Jaunpur News: लोहिया पार्क में सुबह-शाम टहलने के लिए देना होगा शुल्क, आईडी कार्ड भी बनेगा

Sun, 27 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
You will have to pay a fee for morning and evening walks in Lohia Park, ID card will also be made
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्यान विकास समिति की बैठक हुई। जिसमें लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में प्रवेश पर 5 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया। इस शुल्क से पार्क का सौन्दर्यीकरण, सुदृढी़करण तथा पार्क के रख-रखाव में किया जाएगा। प्रवेश के लिए आईडीकार्ड भी जारी होगा। साथ ही इसमें परिवार के साथ आए 12 वर्ष कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों को प्रवेश निशुल्क मिलेगा। डीएम ने बताया कि इस शुल्क के रूप में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति से पांच रुपये लिया जाएगा। पार्क में प्रवेश लिए नागरिकों को तीन श्रेणी में प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर आईडी कार्ड निर्गत करने लिए निर्देशित किया गया। टिकट की दर तिमाही 250, छमाही 500, वार्षिक 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया। पार्क में प्रवेश के लिए 70 वर्ष के ऊपर वरिष्ठ नागरिकों एवं 12 वर्ष कम उम्र के बच्चों का और माता-पिता के साथ आए हुए नाबालिग बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा। पार्क में प्रवेश लिए टिकट व्यवस्था आगामी 16 अगस्त से लागू हो जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed