फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   You are immersed in the celebration of victory worker

जीत के जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता

Tue, 10 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
You are immersed in the celebration of victory worker
दिल्ली में रिकार्ड जीत मिलते ही यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। खुशी से निहाल हुए कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और गुलाल उड़ाए। आप कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन नाचते-गाते शहर में भ्रमण किया और लोगों को मिठाइयां खिलाईं।
विज्ञापन


जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाने के लिए निकले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने के लिए दिल्ली के मतदाताओं को बधाई दी।
विज्ञापन


 डा. मिश्र ने कहा कि दिल्लीवासियों ने असत्य पर सत्य और अवसरवादिता पर ईमानदारी की जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और उनके प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलवाई है। इसके लिए जौनपुर के कार्यकर्ता उन्हें सलाम करते हैं। आप की यह जीत दिल्ली के रास्ते देशभर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस की शक्ल में निकले आप कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते जिला कार्यालय से निकलकर जेसीज चौराहा, टीडी कालेज, लाइन बाजार, कलेक्ट्रेट तिराहा, जोगियापुर होते हुए ओलंदगंज पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जनता ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डा. वीपी सिंह यादव, ठाकुर प्रसाद राय, शरदेंदु चतुर्वेदी, सोम कुमार वर्मा, एमवी मिश्रा, अजय यादव, मो. रिजवान, बबलू गुप्ता, अमित तिवारी, आशीष यादव, प्रदीप मिश्रा, प्रेमलाल शर्मा, राजेश अस्थाना,  सूर्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।  

शाहगंज: दिल्ली की जीत पर नगर के मिल्लतनगर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की मुबारकबाद दी। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मो. गालिब शेख, आलम खान, एबाद शेख, बकार अहमद, अफजल, संजय सिंह, दानिश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed