फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Yogi government ready for development of minorities: Danish

अल्पसंख्यकों विकास के लिए योगी सरकार तत्पर : दानिश

Wed, 14 Feb 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Yogi government ready for development of minorities: Danish
खेतासराय/शाहगंज। विकास खंड शाहगंज के सोंधी स्थित ब्लॉक सभागार में मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद ने पीएम आवास योजना के 62 लाभार्थियों को आवास की सांकेतिक चाबी सौंपी। राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार अल्पसंख्यकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए ठोस काम कर रही है। सरकार अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर पूरा ध्यान दे रही है। अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के लिए योगी सरकार तत्पर है। उधर, नगर के जेसीज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर अब्बास, उप जिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र सिंह, बीडीओ सोंधी जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत रमेश यादव, ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed