फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Yadav Mahasabha representatives met Mangesh's family

Jaunpur News: यादव महासभा के प्रतिनिधि मंगेश के परिजनों से मिले

Wed, 11 Sep 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yadav Mahasabha representatives met Mangesh's family
जौनपुर। यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को सुल्तानपुर में पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के गांव अगरौरा जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद व यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने पुलिस के खिलाफ लगाए गए फर्जी एनकाउंटर के आरोपों के बारे में पूरी जानकारी ली। मंगेश के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर बेटे को झूठे आरोपों में फंसाया। उसे घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। फिर एनकाउंटर की झूठी कहानी गढ़ दी। मंगेश के पिता राकेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पुलिस और एसटीएफ ने सुल्तानपुर में जिस डकैती की घटना में आरोपी बनाकर मंगेश के एनकाउंटर की कहानी गढ़ी है वह पूरी तरह झूठी है। मंगेश घटना के समय बहन के साथ कॉलेज की फीस जमा करने गया था। एक ही समय में वह दो जगह कैसे रह सकता है ? उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने मंगेश को उसके घर से गिरफ्तार किया और दो दिनों तक कस्टडी में रखा, तो ऐसे में वह कैसे फरार हो सकता है ? मंगेश के परिवार के पास रहने के लिए घर के नाम पर सिर्फ छप्पर है। प्रतिनिधि मंडल ने मंगेश यादव के परिवार की समस्याओं को गंभीरता से लिया और फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ उचित न्यायिक जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की तरफ से एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। इस मौके पर कमलेश यादव, चंद्रभूषण यादव, वीरेंद्र यादव, उमा यादव, सोनी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed