फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wrestler murder case Jaunpur 16 named and 184 unidentified booked in stone pelting and nuisance case against police

जौनपुर में पहलवान हत्याकांड: पुलिस पर पथराव और उपद्रव मामले में 16 नामजद और 184 अज्ञात पर मुकदमा, 10 गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 04:31 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 May 2022 04:31 PM IST
सार

जौनपुर जिले का धर्मापुर बाजार लगातार तीसरे दिन छावनी में तब्दील है। आज कुछ दुकानें खुली हैं। शुक्रवार शाम अंडा दुकान चाकू से वारकर युवा पहलवान बादल यादव की हत्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Wrestler murder case Jaunpur 16 named and 184 unidentified booked in stone pelting and nuisance case against police
धर्मापुर बाजार में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के धर्मापुर ठकुरची गांव निवासी युवा पहलवान बादल यादव (22) की शुक्रवार शाम चाकू घोंपकर हुई हत्या के बाद जातीय तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए तीसरे दिन भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। इधर, रविवार को गौराबादशाहपुर थाने में हत्या के बाद हुए उपद्रव मामले में 16 नामजद और 184 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी शनिवार रात गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सर्किल केराकत का तबादला कर दिया।  पुलिस अधिकारियों का दावा है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बादल का शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से निकाला गया। अंतिम संस्कार राम घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान केराकत, सदर, मड़ियाहूं और शाहगंज के सीओ, कई थानाध्यक्ष, पीएसी और एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवी भीड़ ने की थी आगजनी-तोड़फोड़

बता दें कि शुक्रवार शाम बादल की हत्या होने की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने करीब चार घंटे तक खूब बवाल काटा था। प्रसाद तिराहे के पास जाम लगाया था। इस दौरान  एक सरकारी एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया।

Wrestler murder case Jaunpur 16 named and 184 unidentified booked in stone pelting and nuisance case against police
जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सहित कई राहगीरों के वाहनों को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। चर्चा रही कि एक थानाध्यक्ष समेत कुछ सिपाहियों को भी उपद्रव में चोट लगी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने गोली चलाने तक की चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों को दौड़ा लिया था, इससे अफरा-तफरी और पत्थरबाजी भी की गई।

इसके बाद किसी तरह रात साढ़े दस बजे स्थिति सामान्य हुई। डीएम-एसपी ने करीब चार-पांच किमी पैदल मार्च कर लोगों को समझाया था। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

घर पर ताला बंद कर भागा आरोपी शिवम का परिवार

Wrestler murder case Jaunpur 16 named and 184 unidentified booked in stone pelting and nuisance case against police
धर्मापुर बाजार में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
धर्मापुर बाजार स्थित एक अंडे की दुकान पर युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस और पीएसी लगातार गश्त कर रही है।  दूसरी ओर आरोपी शिवम यादव उर्फ गोलू के परिवार वाले रात में ही घर पर ताला बंद कर भागे हुए हैं। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कल बादल के परिवार से मिलेंगे संजय लाठर 

नेता विरोधी दल विधान परिषद डा. संजय लाठर कल जौनपुर आएंगे। मृत बादल यादव के परिवार मुलाकात करेंगे। चाकूबाजी की घटना में घायल अंकित यादव के घर भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed