फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wrestler Badal murder case will be raised in the house: Dr. Sanjay Lather

सदन में उठाया जाएगा पहलवान बादल हत्याकांड: डा. संजय लाठर

Tue, 10 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Badal murder case will be raised in the house: Dr. Sanjay Lather
मृतक बादल यादव के घर पहुंचे नेता विपक्ष डॉ संजय लाठर और सपा के विधायक और पदाधिकारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद डा. संजय लाठर ने सोमवार को कहा वर्तमान प्रदेश सरकार निरंकुश हो गई है। शासन के ढुुुलमुल रवैये से कोई ऐसा दिन नहीं जब प्रदेश में बड़ी अपराध की घटना न हो। उन्होंने कहा कि बादल हत्याकांड का मामला सदन में उठाया जाएगा। इस कांड में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के परिजनों से मुलाकात के बाद वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जौनपुर में तो अपराध चरम सीमा पर है। यहां कोई ऐसा दिन नहीं होता है जब हत्या, लूट, रेप जैसी घटनाएं घटित नहीं हो। छह मई को धर्मापुर निवासी पहलवान बादल यादव की हत्या कर दी गई। कहा कि बेगुनाह बादल के हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस ने पहले ही कदम उठा लिया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। वहीं, जफराबाद विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने हत्या आरोपी गोलू राय द्वारा की गई अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि पूर्व विधायक की शरण में गोलू रहता था, उसी के सह पर घटना घटित हुई है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक लकी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, राहुल त्रिपाठी, ऋषि यादव, विमलेश यादव, किरण यादव, डॉ सुमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेता विरोधी दल ने मृत छात्र के परिजनों को दी सांत्वना
जलालपुर। सपा नेता व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद डा. संजय लाठर सोमवार को नेवादा गांव पहुंचकर प्रायोगिक परीक्षा के दौरान हुए विवाद में पिटाई से मृत छात्र मिथिलेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही छात्र के पिता से घटना की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ केराकत एसपी उपाध्याय से इस हत्याकांड में अब तक क्या कार्रवाई की गई की जानकारी हासिल की। साथ ही हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित कर तेजी से कार्रवाई करने की बात कहते हुए कहा कि कोई भी अभियुक्त बचना नहीं चाहिए। उन्होंने परिजनों से कहा कि इस मामले में एसपी से भी बात की जाएगी। इस मौके पर जफराबाद विधायक जगदीश राय, मल्हनी विधायक लकी यादव, मुगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, जयहिंद यादव, राज बहादुर यादव, नंदलाल यादव, प्रदेश सचिव विवेक रंजन, आलोक त्रिपाठी लकी, लालबहादुर यादव पूर्व प्रधान, रमाशंकर यादव, दसरथ यादव, शनि यादव, सूर्यजीत यादव, रमेशचंद्र साहनी, मक्खन यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

साहब.. मेरे बेटे को सीओ ने फोन कर बुलाया था और भेज दिया जेल
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ संजय लाठर के सामने ग्राम प्रधान जयहिंद यादव के पिता ने हाथ जोड़ कर कहा ‘ साहब मेरे बेटे को तो सीओ ने फोन कर घटना स्थल पर बुलाया था। जब बाजार में तोड़फोड़ की घटना हुई तो मेरा बेटा जयहिंद अस्पताल में था। मेरे बेटे को बुलाकर राजनीति के चलते फंसा दिया गया। मेरा बेटा निर्दोष है। नेता विपक्ष ने ग्राम प्रधान के पिता को आश्वासन दिलाया कि न्याय होगा, इस घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed