फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Worshiping martyrs by taking out candle march

कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

Fri, 19 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worshiping martyrs by taking out candle march
7- केराकत क्षेत्र के देवकली में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लद्दाख के गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों को शुक्रवार को जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा कर नमन किया गया। लोगों ने उनकी याद में कैंडल जलाए और दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने चीन को कड़े सबक सिखाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि चीन ने भारत को धोखा दिया है। इस कायरता का हम विरोध करते हैं। गौरव सिंह सनी, राजन तिवारी, सत्यम मिश्रा, अशरफ अली, विकास दुबे, इश्तियाक अहमद, सुमित ,अशरफ़, प्रदीप आदि मौजूद रहे। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज सभागार में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि शहीदों की कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस मौके पर डॉ. अजय विक्रम सिंह, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. कमरुद्दीन शेख, अवधेश मौर्य, डॉ. उदय प्रकाश सिंह, राजमोहन अस्थाना, अनुराग सिंह, सत्यम मौर्य, अहमद अब्बास खान, अनिल कुमार, मो.युसूफ, आमिर हमीद आदि मौजूद रहे। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व मेंकैंडिल जुलूस निकाला गया। आरसी पटेल, सुभाष प्रजापति, अंगद पटेल, प्रमेश पटेल, कमलेश पटेल, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुजानगंज: मटियाही स्थित पं. नागेश्वर द्विवेदी पीस फाउंडेशन की ओर से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। डॉ. रामअचल शुक्ला, विद्यापति द्विवेदी, डॉ. प्रमोद सिंह, वंशीधर शर्मा, शेर बहादुर सिंह, कुलदीप शुक्ला, प्रशांत द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। केराकत: राजपूत करनी सेना के जिलाध्यक्ष रजत सिंह रज्जू के नेतृत्व में देवकली बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया और चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। आकाश सिंह, औचित्य सिंह ,शक्ति सिंह, आर्यन उपस्थित रहे। बदलापुर: श्री बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई, जिसमें इंद्रमणि दुबे, राजेश तिवारी, रामजियावन तिवारी, महात्मा शुक्ल, दूधनाथ तिवारी, सन्तोष तिवारी, शमीम, जयशंकर दुबे, मुंशी रजा, सत्यनारायण तिवारी, जोखन तिवारी, अच्छेलाल आदि उपस्थिति रहे। मछलीशहर: नगर कांग्रेस कार्यालय पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया गया। युवा जिला महासचिव अली अंसारी डॉ. विपिन चंद्र सिंह, भगवती प्रसाद जायसवाल, राकेश मौर्या, दिलीप यादव, मोनू दुबे, प्रकाश प्रजापति, विशाल गौड़, गुलाब यादव, सत्यम यादव आदि उपस्थित रहे। खुटहन: कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुरानी बाजार में कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विश्राम राम, परवेज अहमद, लाल बहादुर मौर्य, बरसातू राम रजक, मनोज उपाध्याय, देवेश उपाध्याय, विनय मिश्रा, पवन सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed