फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workshop will be built in the bus depot itself, land will be demarcated soon

Jaunpur News: बस डिपो में ही बनाया जाएगा वर्कशॉप, जमीन का सीमांकन जल्द

Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Workshop will be built in the bus depot itself, land will be demarcated soon
महराजगंज। बदलापुर क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर सरोखनपुर में शुक्रवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा व जौनपुर डिपो की एआरएम ममता दुबे ने बदलापुर में बन रहे बस स्टेशन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। विधायक ने कहा कि निर्माणाधीन रोडवेज का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने रोडवेज डिपो में ही वर्कशॉप के निर्माण के लिए एआरएम से कहा जिस पर उन्होंने ने सहमति जताई। विधायक ने कहा कि वर्कशॉप के लिए जमीन का सीमांकन शीघ्र होगा और बदलापुर को डिपो भी मिल जाएगा। इससे लोगों को अधिक सुगमता मिलेगी। साथ ही एआरएम से रोडवेज बसों को सिंगरामऊ बाजार और धनियामऊ बाजार के अंदर से परिचालन करने लिए निर्देशित किया। बदलापुर को बस डिपो मिलने से आसपास के ग्रामीणों व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा डग्गामार वाहनों से सफर करने से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed