फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers should start preparing for Lok Sabha elections from now: Seema Dwivedi

लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता: सीमा द्विवेदी

Sun, 17 Dec 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Workers should start preparing for Lok Sabha elections from now: Seema Dwivedi
जौनपुर। मिशन-2024 में विजय प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जौनपुर जिले में दो लाख से अधिक लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी। पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में नमो एप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि गिरीश चन्द्र यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता पूरी तरह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव के बूथ पर 100 तथा नगरीय बूथों पर 200 विकसित भारत एंबेसडर बनाए जाएंगे। नमो एप डाउनलोड करने के बाद 100 डेज चैलेंज की शुरुआत होगी। इन 100 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान, डॉक्टर्स, व्यापारी, वकील आदि का अभियान चलाएंगे। खेल और युवा मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हम सबकी की जिम्मेदारी है कि जिला में योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर बने सकारात्मक माहौल की अधिक से अधिक चर्चा हो। हमें अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक सक्रियता को नमो एप के माध्यम से सबके बीच पहुंचाना चाहिए। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखते हुए आभार प्रकट किया। बताया कि अभियान में सांसद से लेकर सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाना है। आईटी के जिला संयोजक रोहन सिंह ने नमो एप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाने का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। सोशल मीडिया के सिद्दार्थ राय ने 100 डेज चैलेंज अभियान के दौरान पार्टी फंड के लिए कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाएंगे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, संतोष सिंह, राजू दादा, संतोष मिश्रा, रामसूरत मौर्य, आमोद सिंह आदि संयोजक उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed