फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers gathered at the Seva Sankalp meeting, the Kalash Yatra was taken out after the inauguration

Jaunpur News: सेवा संकल्प सभा में जुटे कार्यकर्ता, उद्घाटन के बाद निकाली गई कलश यात्रा

Thu, 08 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Workers gathered at the Seva Sankalp meeting, the Kalash Yatra was taken out after the inauguration
सेवा ज्योति यात्रा में मौजूद भाजपा के नेता-कार्यकर्ता। भाजपा
जौनपुर। भाजपा की ओर से बुधवार को हाईडील चौराहे पर सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कलश उद्घाटन कर सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन के प्रसारण से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और अन्य अतिथियों ने चौराहे पर स्थापित कलश का उद्घाटन किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की गई। यात्रा हाईडील चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, लाइन बाजार तिराहा और खरका कॉलोनी होते हुए वापस हाईडील चौराहे पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्रसेवा के नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सेवा भाव को मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। इस दौरान रमेश चंद्र मिश्र, रमेश सिंह, सीमा द्विवेदी, कृपाशंकर सिंह, सुषमा पटेल, मनोरमा मौर्य, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, पीयूष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed