फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Worker killed, two injured in road accidents

सड़क हादसों में मजदूर की मौत, दो घायल

Sat, 21 Mar 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Worker killed, two injured in road accidents
जफराबाद/खेतासराय। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार की रात हुए हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई। दो बाइक सवार भी जख्मी हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

केराकत क्षेत्र के बेलाव गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश निषाद पुत्र सूर्यबली निषाद शहर मुख्यालय में आकर मजदूरी का काम करता था। वह शुक्रवार की रात मजदूरी कर घर लौट रहा था। जफराबाद के होमगार्ड तिराहे के पास दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एसओ मदनलाल ने घायल सुरेश को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, खेतासराय क्षेत्र के दीदारगंज मार्ग पर जमदहां पुलिया के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर में तारगहना गांव निवासी संजू (30) और अजय (27) घायल हो गए। पीएचसी सोंधी में प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed