{"_id":"69123b72967d3b2b4a0ceb6f","slug":"work-on-building-an-auditorium-with-an-investment-of-rs-23-crore-has-begun-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-144103-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 23 करोड़ रुपये से आडिटोरियम बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 23 करोड़ रुपये से आडिटोरियम बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से करंजाकला ब्लॉक के सिद्दीकपुर में 750 व्यक्तियों की क्षमता वाला आडिटोरियम भवन बनवाया जा रहा है। 23.23 करोड़ की लागत से बन रहे इस भवन को जून 2026 तक पूरा करना है।
इसे लेकर नौ साल से प्रयास चल रहा था। पूर्व में भूमि न मिलने व अन्य विवादों के कारण काम नहीं शुरू हो सका था। जिले में वर्ष 2016 से 750 व्यक्तियों की क्षमता वाला आडिटोरियम भवन के निर्माण का प्रयास चल रहा था।
जिसके लिए पहले कृषि भवन परिसर में भूमि खोजी गई थी। यहां पर भवनों को कंडम घोषित करके गिराया जा रहा था। इस दौरान इसकी टेंडर आदि की प्रक्रिया भी पूरी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद भी भूमि का मानक पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने यहां पर काम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद से नए भूमि की तलाश शुरू की गई। एक बार पचहटिया में भूमि मिली थी लेकिन वहां खाई अधिक होने के कारण काम नहीं शुरू किया गया।
अंतत: सिद्दीकपुर में भवन निर्माण के लिए भूमि मिल गई। आडिटोरियम भवन के लिए सिद्दीकपुर में दो एकड़ भूमि प्राप्त हो गई। पूर्व में ही आडिटोरियम भवन के निर्माण के लिए शासन से पांच करोड़ मिला है और टेंडर भी हो चुका था।
जिसके बाद पुन: कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से मार्च 2025 में काम शुरू करा दिया गया। जिसको जून 2026 तक पूरा करना है।
........................................................................
सपा सरकार में अड़ंगेबाजी के कारण नहीं शुरू हो सका काम
नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत आडिटोरियम के निर्माण के लिए पाॅलिटेक्निक स्थित कृषि भवन परिसर में भूमि चिह्नित की गई थी। सपा सरकार के जाने से पहले तत्कालीन जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी व तत्कालीन ईओ संजय शुक्ला ने भूमि-पूजन भी करा दिया था। इसके लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को बनाया गया। इसका पूर्व में ही टेंडर कराया गया था लेकिन भूमि की अड़ंगेबाजी के कारण कार्य नहीं शुरू हो सका। यह प्रोजेक्ट 17.33 करोड़ की लागत का था। इसके लिए पांच करोड़ रुपये पहले ही प्राप्त हो गए। कार्यदायी संस्था ने ठेकेदार को बांड भी बनाकर दे दिया था।
बढ़ गई छह करोड़ लागत
पूर्व में इसकी लागत 17.33 करोड़ थी। तमाम गतिरोध के बाद जब काम शुरू हुआ तब इसकी लागत बढ़कर 23.23 करोड़ लागत कर दी गई। ऐसे में नौ साल में इसकी लागत में करीब छह करोड़ की वृद्धि हुई।
सिद्दीकपुर गांव में मंदिर के पास आडिटोरियम बन रहा है। इसको जून 2026 में पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां पर्याप्त भूमि है, जितनी आवश्यकता है उस हिसाब से काम हो रहा है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया जाएगा, बजट मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। -योगेश गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सीएंडडीएस।