फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women's group will sell its products at Saras Mela

सरस मेला में महिला समूह बेचेंगी अपने- अपने उत्पाद

Fri, 12 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women's group will sell its products at Saras Mela
जौनपुर। महिला समूह अपने-अपने उत्पादों को आसानी से बेच सके इसके लिए जिला प्रशासन ने 19 मार्च से पांच दिवसीय सरस मेला बीआरपी इंटर कालेज में लगवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है, जिसमें महिला समूह प्रदर्शनी लगाकर अपने उत्पादों को बेचेगी।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का कार्य जोर शोर से शुरू है, इसके लिए एनआरएलएम योजना के तहत महिलाओं का समूह बनाकर उनको आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई महिला समूह को बिजली का बिल वसूलने, सामुदायिक शौचालय, कोटे, आंगनबाड़ी केंद्रों की जिम्मेदारी निभा रही है। वहीं कई अचार, मुरब्बा, पापड़, चिप्स, दरी, गुलाल आदि का बनाने का कार्य कर रही हैं, लेकिन इन महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने में परेशानी हो रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर नहीं बन पा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने 19 से लेकर 23 मार्च तक बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में सरस मेला लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें करीब 30 महिला समूहों की ओर से अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बेचेगी। एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक शोभी ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर बीआरपी इंटर कालेज में 19 मार्च से पांच दिवसीय सरस मेला लगेगा जिसमें महिला समूह प्रदर्शनी लगाकर अपने-अपने उत्पादों को बेचेंगी, जिससे उनको आय होगी। इनके अलावा कई विभागों की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed