फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women protected from corona than men

पुरुषों की अपेक्षा कोरोना से सुरक्षित रही महिलाएं

Wed, 02 Jun 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Women protected from corona than men
जौनपुर। प्रदेश के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले की महिलाओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव में भी खुद को पुरुषों से आगे रखा है। अब तक मिले पॉजिटिव केस में सबसे ज्यादा पुरुष ही संक्रमित हुए हैं। महिलाओं की संख्या चौथे हिस्से के बराबर है। महिलाओं में संक्रमण की कम रफ्तार उनकी अच्छी इम्यूनिटी और बेवजह घरों से बाहर न निकलने को माना जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मार्च से कोरोना का संक्रमण हुआ था। 23 मार्च को पहला केस मिलने के बाद से अब तक 22300 पॉजिटिव केस जिले में मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो संक्रमित मरीजों में 16061 पुरुष हैं, जबकि महिलाओं की संख्या सिर्फ 6224 है। यह आंकड़ा तब है, जबकि जिले में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी अधिक है। जौनपुर प्रदेश के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले में सबसे आगे है। यहां प्रति एक हजार पुरुष पर 1018 महिलाएं हैं। इतनी बड़ी तादाद के बावजूद महिलाओं के कोरोना से सुरक्षित रहने के पीछे उनकी अच्छी प्रतिरोधक क्षमता और बचाव नियमों के प्रति सतर्कता को माना जा रहा है। कोरोना काल में महिलाएं पूरी तरह घरों में रहीं, जबकि पुुरुष सदस्य विभिन्न कार्यों से तो कभी बेवजह घूमते-फिरते रहे। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कोरोना से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। महिलाओं ने खुद को घरों में सुरक्षित रखा। इस कारण भी वह कम संक्रमित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed