फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   women power

हिम्मत नहीं हारी चाय वाली लीलावती

Sun, 08 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 08 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
women power
कोतवाली चौराहे पर चाय की दूकान चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती हैं लीलावती।
 पति की मौत के बाद लीलावती को एक बार तो ऐसा लगा कि जैसे उसका परिवार ही टूट जाएगा। आमदनी का कोई जरिया न होने से बच्चों को पालना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन उसने हिम्मत से काम लिया और फुटपाथ पर ही चाय की दूकान खोल ली।
विज्ञापन


अब वह गुमटी में चाय की दूकान चलाती हैं। इसी  की कमाई से एक बेटी की शादी कर दी और एक बेटी और  बेटा को पढ़ा रही हैं। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर ऊर्दूबाजार निवासी लीलावती के संघर्ष भरे जीवन के बारे में अमर उजाला ने जानने का प्रयास किया  तो अपने अतीत को याद कर वह फफक पड़ीं।
विज्ञापन


वह कहती हैं कि कोतवाली चौराहे पर उनकी बेशकीमती जमीनों पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया।  मुकदमे के चक्कर में उनके पति परदेश से आकर घर पर ही फंस गए। चिंता में वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के इलाज में उनके गहने तक बिक गए और करीब 12 साल पहले  उनकी मौत हो गई। घर में चूल्हा जलने तक का संकट आ गया। दो बेटे और दो बेटियों को पालना मुश्किल हो गया। लेकिन लीलावती ने हिम्मत से काम लिया और वह कोतवाली चौराहे के पास फुटपाथ पर ही चाय की दूकान खोल लीं।


दूकान की आमदनी से अभी हाल ही में बड़ी बेटी की शादी कर दी। छोटा बेटा पिंटू और बेटी हाईस्कूल में पढ़ रहे हैं। लीलावती कहती हैं कि दूकान से किसी तरह परिवार का खर्च चल रहा है। विधवा या समाजवादी पेंशन जैसी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed