फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Approval granted for 12 roads at a cost of 10.59 crore

Jaunpur News: 12 सड़कों के लिए 10.59 करोड़ की मिली मंजूरी

Tue, 25 Aug 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Approval granted for 12 roads at a cost of 10.59 crore
धर्मापुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा क्षेत्र में 12 महत्वपूर्ण सड़कों के नव निर्माण के लिए कुल 10 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। सोमवार को धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सुभासपा के विधायक जगदीश नारायण राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों और बस्तियों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वीकृत सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को जर्जर एवं खराब रास्तों की समस्या से राहत मिलेगी। जफराबाद विधानसभा का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 10 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 12 सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वीकृत कार्यों में जफराबाद क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों और गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली संपर्क सड़कों का निर्माण एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य शामिल हैं। दस्तावेज के अनुसार कई सड़कों के लिए लाखों रुपये की लागत स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में काम होगा। विधायक ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर वह लगातार शासन और संबंधित विभागों के समक्ष क्षेत्र की आवश्यकताओं को रखते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वीकृत सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 12 सड़कों के लिए मिली यह 10.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed