फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women not safe in BJP government: Juhi Singh

भाजपा के सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं: जूही सिंह

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women not safe in BJP government: Juhi Singh
जिला कार्यालय पर आयोजित महिला जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाएं इस भय में रहती हैं कि वह घर सही सलामत पहुंच पाएंगी या नहीं। भाजपा सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने में असफल है। वह रविवार को धर्मापुर स्थित कबीरूद्दीनपुर और केराकत के नार्मल स्कूल में प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई ने महिलाओं को परेशान कर रखा है। खाद्य सामग्री के रेट आसमान छू रहे हैं। गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में महिलाएं घर कैसे चलाएं। मिट्टी का तेल, महिला पेंशन भी बंद कर दिया गया। मातृ शक्ति को आगे आना होगा और अखिलेश यादव की सरकार बनानी होगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, श्रवण जायसवाल, शैलेश राय, आलोक त्रिपाठी, दीपचंद्र राम, गुलाब सरोज, नीरज पहलवान, रमेश साहनी, चित्रलेखा सिंह, सुदेश राय, पूनम मौर्य, अनिल यादव, विनोद यादव, ऋषि यादव, कैलाश यादव, मंजेश यादव टीएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed