फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   women killed in road accidents

महिला समेत तीन की मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:33 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 03 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
 women killed in road accidents
सड़क दुर्घटना
जिले के लाइनबाजार, जफराबाद और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लाइनबाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के निकट दो बाइक की सीधी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी कलावती देवी पत्नी गिलहर (55), जियालाल (40) और बाबा (30) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जौनपुर शहर की ओर आ रहे थे। वे फूलपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयालाल और बाबा घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी ओंकार नाथ(38) और उनके रिश्तेदार अजय कुमार (24) निवासी पवई गोवा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जियालाल की हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, जफराबाद के महरूपुर के पास बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बरसठी थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी धीरज (18) पुत्र लालचंद्र अपने चचेरे भाई सूरज (20) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था कि वह हादसे का शिकार हो गया। धीरज की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सूरज को जिला अस्पताल पुहंचाया गया। कोतवाली के शकरमंडी चौक के पास दोपहर को ट्रैक्‍टर की चपेट में आए राम समुझ 50 की अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। वह सरायख्वाजा के दुसरपुर निवासी थ्‍ाा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार  मिसरौली निवासी शिवांशु मिश्र(14) पुत्र जगदीश मिश्र राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में कक्षा सात की परीक्षा देने जारहा था । वह स्टेशन मोड़ के पास पहुंचा था तभी सुल्तानपुर की तरफ से आरही मैजिक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने पीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed