फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women have been reluctant to enter the women's field ....

महिला के मैदान में उतरने से हिचकती रही हैं महिलाएं....

Sat, 24 Oct 2020 04:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Women have been reluctant to enter the women's field ....
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा में 1.73 लाख से अधिक महिला मतदाता एक तरफ मतदान करें तो किसी को भी विधानसभा में पहुंचा सकती हैं। हर पार्टी को महिलाओं का वोट तो चाहिए लेकिन राजनीतिक दल किसी महिला उम्मीदवार को यहां से जिताऊ नहीं मानते हैं। यह दीगर बात है कि मल्हनी विधानसभा गठन के बाद ही एक महिला उम्मीदवार ने निर्दल चुनाव लड़कर उप विजेता बनने का गौरव हासिल किया। महिलाओं वोटरों की तादाद को देखते हुए हर पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठा रही है। चुनाव में अहम भूमिका होने के बाद भी राजनीतिक दलों ने उन्हें प्रतिनिधित्व देना मुनासिब नहीं समझा। अब तक के चुनाव में इस सीट पर महज दो महिला उम्मीदवार मैदान में उतर चुकी हैं, मगर उन्हें भी किसी बड़े दल का समर्थन नहीं मिला। मल्हनी विधानसभा में कुल 362365 मतदाता हैं। इसमें 173354 महिला मतदाता हैं। पहली बार वर्ष 2002 में प्रेमा देवी बीकेडी से मैदान में उतरी थीं। उन्हें इस चुनाव में 1239 वोट हासिल हुए थे। तब इस सीट का नाम रारी हुआ करता था। वर्ष 2012 में मल्हनी के अस्तित्व में आने के बाद निर्दल उम्मीदवार के रूप में डॉ. जागृति सिंह ने भाग्य आजमाया। सपा के पारसनाथ यादव से कड़े मुकाबले में वह उप विजेता रहीं। उन्हें 50100 वोट प्राप्त हुए थे। इस बार उपचुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें सिर्फ एक महिला उम्मीदवार डॉ. शालिनी मोहन सहाय मैदान में हैं। लकी यादव की पत्नी पुष्पा यादव और धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया था लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया। अब वे अपने पतियों के प्रचार में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed