फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman strike with child on outside of lover home for marriage in jaunpur

यूपी: दो माह के बच्चे के साथ प्रेमी की चौखट पर बैठी महिला, बोली- जब तक न अपनाएंगे, धरने से नहीं हटेगी

Thu, 06 May 2021 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Woman strike with child on outside of lover home for marriage in jaunpur
महिला का बच्चे के साथ धरना। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव में दो माह के बच्चे के साथ महिला गांव के ही एक व्यक्ति के घर की चौखट पर धरने पर बैठ गई। महिला का कहना है कि आरोपी उससे शादी का झांसा देकर तीन साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। अब शादी से इंकार कर रहा है। जब तक उसे घरवाले नहीं अपनाते वह धरने से नहीं हटेगी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, केवटली गांव निवासी महिला चार बच्चों की मां है। उसका एक बच्चा दो माह का है। बच्चे के साथ वह गुरुवार की सुबह गांव निवासी एक युवक के घर पहुंची। यहां उसने घर मे प्रवेश की कोशिश की लेकिन युवक के घरवालों ने उसे बाहर कर दिया।
विज्ञापन

 
नाराज होकर वह घर की चौखट पर धरने पर बैठ गई। महिला का कहना था कि युवक उसे शादी का झांसा देकर लगातार तीन वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा था। यह बच्चा भी उसी का है। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। घरवाले उसे मिलने भी नहीं दे रहे। जब तक युवक के परिवार वाले स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक वह चौखट पर बैठी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed