फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman saved teenager from drowning by putting life to death

जान की बाजी लगाकर महिला ने डूबने से किशोर को बचाया

Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman saved teenager from drowning by putting life to death
जफराबाद। क्षेत्र के नावघाट पुल के पास बुधवार की दोपहर गोमती नदी में डूब रहे एक किशोर को एक महिला ने अपने जान की बाजी लगाकर नदी में कूद कर उसे बचा लिया। महिला की बहादुरी की चर्चा क्षेत्र में हर किसी जबान पर है।
विज्ञापन

दोपहर में थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव की तीन महिलाएं जफराबाद बाजार में खरीदारी करने आई थीं। खरीदारी कर वापस लौट कर अपने गांव जा रही थी। नाव घाट पुल के पास एक महिला ने पुल के किनारे बने रास्ते से नदी की तरफ किसी कार्य से जैसे ही नीचे उतरी देखा कि नदी में एक किशोर नदी में डूब रहा था। पहले तो महिला को संदेह हुआ फिर पास में जाकर उसने किशोर को आवाज लगाने की कोशिश किया। किशोर अपनी जान बचाने में नदी में गोते खा रहा था। गोते खाते देख महिला का संदेह पुख्ता हो गया। उसने आस पास शोर मचाकर मदद के लिए जोर जोर से आवाज लगाकर चिल्लाने लगी। आसपास उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में उसने बिना अपनी जान की परवाह किये खुद नदी में छलांग लगा दिया किसी तरह उसने किशोर की जान बचाकर उसे बाहर लेकर आई। किशोर ने अपना नाम रफीक 15 वर्ष पुत्र इलियास बताया। पानी से बाहर निकालने में महिला को भी कई गोते खाने पड़े, लेकिन हिम्मत ना हारने वाली महिला ने युवक को खींचकर तैरते हुए बाहर निकाल ही लिया। उसके बाद महिलाएं अपने गांव की तरफ चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला के साहस की खूब प्रशंसा की। वहीं महिला ने अपनी पहचान के रूप में सिर्फ गांव बताया। नाम बताने से उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed