फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman's health deteriorated as soon as she reached quarantine center, district hospital referral

क्वारंटीन सेंटर पहुंचते ही महिला की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

Tue, 02 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman's health deteriorated as soon as she reached quarantine center, district hospital referral
मछलीशहर। नगर स्थित बिहारी महिला महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी महिला की तबीयत बिगड़ गई। स्पेशल ट्रेन में मुंबई से वाराणसी तक आई महिला बस से मछलीशहर तक आई। क्वारंटीन सेंटर में बस से उतरते ही वह गश खाकर गिर पड़ी। सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी रमेश दुबे अपने परिवार के साथ मुंबई के नाला सोपारा में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। लॉक डाउन में काम धंधा पूरी तरह से बंद होने पर वह पत्नी सुशीला (40) व तीन बच्चों के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मंगलवार सुबह वाराणसी पहुंचे। वहां से बस में उन्हें मछलीशहर में बने क्वारंटीन सेंटर लाया गया। वहां पहुंचते ही महिला की सांस फूलने लगी। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। सेंटर में मौजूद नगर पंचायत के लिपिक मनोज चौरसिया ने तुरंत एंबुलेंस से महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed