फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman's body found hanging from a noose in a fan

महिला का पंखे में लगे फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose in a fan
बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में बुधवार को दोपहर में महिला का शव पंखे में लगे फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों के मुताबिक महिला ने े किसी बात से नाराज होकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौपेड़वा बाजार निवासी राजेश मोदनवाल की पत्नी शिवानी (30) की लाश बुधवार को कमरे में पंखे में लगे साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिली। परिवार के लोगों के मुताबिक महिला ने किसी बात से नाराज होकर जान दे दी। काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिवार के लोग दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो दृश्य देख दंग रह गए। पति राजेश व ससुर राम आसरे लाल महिला को आनन-फानन में नौपेड़वा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी ली। जहां परिजनों ने उन्हें बताया कि बीते एक वर्ष से शिवानी का मानसिक रूप से परेशान थी। उसका इलाज चल रहा था। उसकी शादी करीब नौ वर्ष पूर्व लम्भुआ चांदा जिला सुल्तानपुर में हुई थी। मृतका से एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मायकों वालों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed