फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   woman left lover after seven months and returned to home her husband refused to adopt

Jaunpur: बच्चों की आई याद तो सात माह बाद प्रेमी को छोड़ घर लौटी महिला, पति ने किया अपनाने से इनकार

Sun, 20 Aug 2023 09:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 09:16 PM IST
सार

बच्चों की याद आई तो महिला प्रेमी को छोड़कर रविवार को अपने घर पहुंची। पति ने पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया। महिला सात माह पहले दो बेटियों को छोड़कर प्रेमी संग सूरत चली गई थी। मामला जौनपुर जिले के  जलालपुर क्षेत्र का है। 
 

विज्ञापन
woman left lover after seven months and returned to home her husband refused to adopt
प्रेमी को छोड़ घर लौटी महिला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र से एक अजीब वाकया सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सात महीने बाद प्रेमी को छोड़कर घर वापस आई तो पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। हालांकि सुलह समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव निवासी युवक की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो पुत्रियां भी हैं।

विज्ञापन


युवक दिल्ली में बैग की सिलाई का काम करता है। कोविड के समय दिल्ली से वह परिवार के साथ घर आ गया। इसके बाद वह अकेले ही दिल्ली रहने लगा। डेढ़ वर्ष पहले से गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी का प्रेम संबंध हो गया। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। मायके के लोग भी महिला को काफी समझाए। वह नहीं मानी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: देसी छोरे पर आया गोरी मेम का दिल, बनारस आकर की शादी, विदेशी बहू को देखने उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां बना रहीं पिता पर दबाव

सात माह पूर्व वह दोनों पुत्रियों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों सूरत (गुजरात) में रहने लगे। रविवार को अचानक महिला घर वापस आ गई। कहा कि बच्चों के कारण लौटी है।

एक तरफ पति उसे घर में रखने व अपनाने से इनकार कर रहा है तो दूसरी तरफ बेटियां मां के साथ रहने के लिए पिता पर दबाव बना रही हैं। महिला के मायके के लोग भी पहुंच कर सुलह कराने के प्रयास में लगे हैं। घटना की क्षेत्र में चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed