{"_id":"5e50274f8ebc3ec981316013","slug":"woman-killed-two-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-vns5120739106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मछलीशहर। सुजानगंज स्थित गौरीशंकर धाम से दर्शन पूजन कर घर लौट रहे बाइक सवार दंपति मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मतरी गांव के पास अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना में एक दूधिया घायल हो गया।
मछलीशहर रोडवेज डिपो के पास रहने वाले धर्मराज बिंद (28 ) अपनी पत्नी बबली (25) के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर सुजानगंज स्थित गौरी शंकर मंदिर पर जलाभिषेक करने गए थे। जलाभिषेक के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मछलीशहर सुजानगंज मार्ग पर स्थित मतरी गांव के निकट किसी वाहन ने धक्का मार दिया। दोनों बाइक से काफी दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बबली की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में बबली की मौत हो गई। जबकि धर्मराज का इलाज चल रहा है। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सिकरारा थाना क्षेत्र के देवसरी खपरहां गाँव के छोटे लाल यादव (55) घर से दूध लेकर बाइक से मछलीशहर कस्बे की ओर आ रहे थे। वह मौर्य नगर के निकट हाईवे पर पहुंचे थे तभी एक कार की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।